स्वास्थ्य सिस्टम फेल होता देख युवाओं का समूह जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया करा रहा

बलिया। कोरोना महामारी के दौरान जब सरकारें फेल हो गईं, सरकारी सिस्टम धराशायी हो गया तब, लोग खुद सामने आकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। बलिया शहर के युवाओं का एक ग्रुप ‘संकल्प कोई भूखा न सोए’ भूखे को भोजन कराने के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहा है। यह ग्रुप जिला अस्पताल में आने वाले जरूरतमंदों को खून देकर विकट परिस्थिति में उनकी सहायता कर रहा है। जिन मरीजों को खून की आवश्यकता है उन्हें खून दिया जा रहा है।

सबसे बड़ी बात कि इस सहायता के पीछे इन युवाओं का एक ही उद्देश्य है ‘सेवा’ भाव। बिना किसी स्वार्थ के ब्लड बैंक आने वाले जरूरतमंदों को यह ग्रुप खून मुहैया करा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान इन तरह का मानवीय काम लोगों का दिल छू रहा है।इसी क्रम में, शनिवार को विजयीपुर की एक महिला नीतू वर्मा जिला अस्पताल में भर्ती थी।

अचानक उसको खून की जरूरत पड़ी, इसकी सूचना ग्रुप के सदस्य पूर्व सभासद आदर्श मिश्र को मिली। उन्होंने तत्काल अन्य ग्रुप के सदस्यों से बातचीत कर मरीज को खून मुहैया कराया। सिविल लाइन कॉलोनी निवासी देशदीपक यादव ने रक्तदान किया। खून मिलने के बाद मरीज के तीमारदार भी काफी खुश हुए और मौके पर मौजूद समूह के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago