बलिया। नरही थन क्षेत्र के सोहाव विकासखंड में सचिव से मारपीट के विरोध में काम का बहिष्कार कर धरना दे रहे ब्लॉकर्मियों ने डीडीओ के आश्वासन पर धरना खत्म किया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी पिपरा कला निवासी विजय सिंह बागी और अमित सिंह है।
गौरतलब है कि ब्लॉक में कार्यरत सचिव तेजबहादूर राम ने नरही थाने में लिखित तहरीर दी थी कि उनके साथ मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। बकौल पीड़ित सचिव तेजबहादूर के मुताबिक वह ब्लॉक मुख्यालय में सुबह 10 बजे पहुंचकर ऑफिस में कर्मचारियों के साथ बैठे थे कि पिपरा कला निवासी दो युवक आए और गाली गलौज करने लगे और मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़ित सचिव ने इसकी शिकायत थाने पर दी।
इधर घटना के बाद ब्लॉक के सारे कर्मचारी कार्यालय में ताला जड़कर धरने पर बैठ गए।उनका कहना है था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हालांकि डीडीओ राजित मिश्र के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना खत्म किया। वहीं बलिया पुलिस ने बताया कि इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…