बलिया- सचिव से मारपीट, ब्लॉकर्मियों ने दिया धरना, आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

बलिया। नरही थन क्षेत्र के सोहाव  विकासखंड में सचिव से मारपीट के विरोध में काम का बहिष्कार कर धरना दे रहे ब्लॉकर्मियों ने डीडीओ के आश्वासन पर धरना खत्म किया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी पिपरा कला निवासी विजय सिंह बागी और अमित सिंह है।

गौरतलब है कि ब्लॉक में कार्यरत सचिव तेजबहादूर राम ने नरही थाने में लिखित तहरीर दी थी कि उनके साथ मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। बकौल पीड़ित सचिव तेजबहादूर के मुताबिक वह ब्लॉक मुख्यालय में सुबह 10 बजे पहुंचकर ऑफिस में कर्मचारियों के साथ बैठे थे कि पिपरा कला निवासी दो युवक आए और गाली गलौज करने लगे और मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़ित सचिव ने इसकी शिकायत थाने पर दी।

इधर घटना के बाद ब्लॉक के सारे कर्मचारी कार्यालय में ताला जड़कर धरने पर बैठ गए।उनका कहना है था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हालांकि डीडीओ राजित मिश्र के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना खत्म किया। वहीं बलिया पुलिस ने बताया कि इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago