Categories: बलिया

बलियाः पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा, स्वर्गवासी किसान भी ले रहे लाभ!

बलियाः सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6 हजार रुपए किसानों के खाते में भेजती हैं। सरकार का मकसद है कि किसानों को मदद मिल सके लेकिन सरकार की इस मदद का फायदा कई अपात्र किसान उठा रहे हैं। लाभार्थियों की लिस्ट में कई स्वर्गवासी किसान भी शामिल हैं।

किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला जांच में जुटा है। इस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक 4 हजार 779 मृतकों के खाते में भी योजना का पैसा जा रहा था साथ ही 8 हजार 273 भूमिहीन भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा 15 हजार तक पहुंच सकता है।

वहीं जांंच में पता चला कि कई किसान एक जमीन पर दो लाभ ले रहे हैं। अमृतपाली, खोरीपाकड़, परमंदापुर, रामपुर महावल, बहादुरपुर, जीराबस्ती समेत करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों में लोग जमीन खरीदकर मकान बना चुके हैं। किरायेदार को भी रखा हैं, ये भू स्वामी भी इसी नम्बर के भूलेख के रजिस्टेशन कर पिछले कई वर्षों से सम्मान निधि का लाभ भी ले रहे हैं।

उप निदेशक कृषि इंद्राज का कहना है कि विभाग सत्यापन रिपोर्ट में अपात्रों को भेजा जाएगा। मृतक किसानों के परिजनों से मृत्यु के बाद की किस्त की तथा भूमिहीनों से अब तक के पैसों की रिकवरी  होगी। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago