घूरा राम के निधन पर अखिलेश यादव समेत बलिया के इन नेताओं ने जताया दुख, बताया अपूरणीय क्षति

बलिया डेस्क : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री घूरा राम का लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वहीं बलिया के जिलाधिकारी ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

अखिलेश यादव ने जताया शोक-  घूरा राम के निधन पर अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्ववीटर पर लिखा कि “वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री श्री घूरा राम जी का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति! दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे ईश्वर। शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि”।

पार्टी के नेताओं ने  भी शोक संवेदना प्रकट की- समाजवादी पार्टी ने अपने नेता के निधन पर शोक जताया है. पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्ववीटर पर लिखा कि ‘समाजवादी पार्टी एवं दलित समाज के वरिष्ठ, कर्मठ और लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री श्री घूरा राम जी का आकस्मिक निधन अत्यंत हृदय विदारक! शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना एवं दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान”। वहीं बलिया समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अद्याशंकर यादव ने शोक व्यक्त किया है। अद्याशंकर ने बलिया ख़बर से फोन पर बात करते  हुए कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में क्षति हुई है। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

वहीं पूर्व मंत्री और सपा नेता नारद राय ने भी शोक व्यक्त किया है  उन्होंने कहा कि ये खबर बेहद दुःखद है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आदरणीय घूरा राम जी का निधन अपूरणीय क्षति है।  वहीं पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है “वंचित एवं शोषित वर्ग की मजबूत आवाज, सपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री घूरा राम के निधन पर पूरे बलिया समेत पूरे प्रदेश के लिये दुखदाई खबर है।  इस दुख की घड़ी में हम सब उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं” ।

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी घूरा राम के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि “पूर्व मंत्री दलित समाज के लोकप्रिय नेता श्री घूरा राम जी का आकस्मिक निधन अत्यंत हृदय विदारक! शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना एवं ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि गौरतलब है की बीएसपी संस्थापक कांशीराम के विश्वस्त सहयोगी रहे घूरा राम साल 1993 , 2002 और 2007 में जिले की रसड़ा सुरक्षित सीट से विधायक रहे और मायावती सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे. हाल ही में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घूरा राम को दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया था।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago