Categories: बलिया

बलिया- सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मांगे आवेदन, ये हैं खास शर्तें

बलिया। समाजवादी पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक सपा समर्थक बीडीसी सदस्यों से आवेदन मांगे गए हैं। 16-22 जून तक ब्लॉक प्रमुख के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 22 जून तक किए जाने वाले आवेदनों पर विचार कर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने चार ब्लॉकों सोहांव, दुबहड़, बेलहरी, चिलकहर को छोड़ कर अन्य 13 ब्लॉकों से प्रत्याशियों को आवेदन करने को कहा।

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने एक पत्र  के जरिये कहा है कि प्रत्याशी बनने के लिए 16-22 जून तक जिला कार्यालय पर पार्टी के महासचिव राजन कन्नौजिया या जिला सचिव रविन्द्र नाथ यादव के यहाँ जमा कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्य हों सिर्फ वही आवेदन कर सकते हैं। समयावधि में प्राप्त सभी आवेदनों पर चुनाव समिति फैसला करेगी। बता दें कि जिले में बांसडीह, बेलहरी, बेरुआरबारी, सुल्तानगंज, चिलकहर, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, मनियर, मुरली छपरा, नगरा, नवानगर,पंदह, रसड़ा,

रेवती, सियर, सोहाव, बैरिया  समेत कुल 17 ब्लॉक हैं। फ़िलहाल सपा ने चार ब्लाक पर अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं जिनमें दुबहड़ से रीता सिंह, बेलहरी से शशांक शेखर तिवारी, सोहाव से भाग्यमानी यादव और चिलकहर से आदित्य गर्ग को अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि सपा सरकार में पंचायत चुनाव में जिले के कई ब्लॉकों में सपा समर्थक ब्लॉक प्रमुख के पदों पर काबिज हुए थे। इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार है। ऐसे में सपा के सामने कई जगह अपना गढ़ बचाने की चुनौती भी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago