Categories: बलिया

अखिलेश यादव के नामांकन में पहुंचे बलिया के समाजवादी नेता

सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तरप्रदेश की कन्नौज सीट से पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे और पर्चा भरा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी और बलिया के वरिष्ठ नेता अवलेश सिंह भी शामिल रहे। मीडिया से चर्चा के दौरान जेडीयू छोड़ कर सपा में आए अवलेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। क्षेत्रीय जनता भी पार्टी पर भरोसा जता रही है। पार्टी के प्रत्याशी भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के काम करेंगे। इसके अलावा अवलेश सिंह ने अखिलेश यादव के समर्थन में वोट देने की अपील की।

गौरतलब है कि सपा ने दो दिन पहले तेज प्रताप यादव को कन्नौज सीट से उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन कार्यकर्ताओं की मांग पर अखिलेश ने खुद कन्नौज के चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago