सेल्समैन हत्याकांड- गैस संघ का पुलिस को अल्टीमेटम, 25 लाख मुआवजा की मांग

बलिया। नगरा क्षेत्र के अनुराग गैस ऐजेंसी के सैल्समैन की हत्या का गुब्बार थमता नहीं दिख रहा। लोगों में गुस्से का आलम यह रहा कि शुक्रवार को समूचे जनपद के एलपीजी गैस वितरकों ने हड़ताल कर कलेक्ट्रेट परिसर में मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

सीएम को प्रेषित ज्ञापन में एलपीजी वितरक संघ ने जिला प्रशासन और शासन को चेताया है कि यदि हत्यारों की गिरफ्तारी 48 घंटे के अंदर नहीं हुई तो आंदोलन लम्बा चलेगा और एक दिवसीय हड़ताल अनिश्चित कालीन हड़ताल में तब्दील हो जायेगी। इसके अलावा गैस वितरक संघ ने मृतक स्टोर कीपर के परिजनों को 25 लाख रूपये मुआवजा भी देने की मांग की है।

गैस वितरक संघ ने पुलिस अधीक्षक बलिया से भी मिलकर हत्यारो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि पुलिस गिरफ्तारी के लिये जी जान से जुटी हुई है ।

बता दे कि बीते गुरूवार को नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ा गाँव में बाइक सवार अज्ञात बदनामों ने अनुराग गैस ऐजेंसी के सैल्समैन नन्द किशोर राम की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास रखे नकदी लूट ले गये। इसके विरोध में शुक्रवार को एलपीजी वितरक संघ ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago