सलेमपुर लोकसभा- सिकंदरपुर सीट पर हुआ सबसे ज्यादा मतदान

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में इस बार के बार के लोकसभा चुनाव में 54.22 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात यह रही कि सलेमपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से सिकंदरपुर में सबसे अधिक मतदान हुआ जबकि सबसे कम मतदान बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। यहां कुल 58 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।

चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 54.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में 55 प्रतिशत, सलेमपुर में 54 प्रतिशत, बेल्थरारोड में 53 प्रतिशत, सिकंदरपुर में 58 प्रतिशत और बांसडीह में 52 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।

बता दें क्षेत्र में महिला और पुरुष मतदाताओं ने उत्साह के साथ धूप में भी जाकर मतदान किया था जिससे मत प्रतिशत बढ़ा। मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही मतदान स्थल पर अधेड़ व बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर, मिष्ठान व पानी की व्यवस्था की गई थी।

इससे मतदाताओं को सहूलियत हुई। मतदान के बाद सेल्फी लेकर मतदाताओं ने और लोगों को भी जागरूक किया था। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को हर बूथ पर भारी संख्या में तैनात किया गया था। हालांकि ईवीएम की खराबी के चलते मतदान बाधित हुआ था। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज सिवान कला के बूथ नंबर 159, निपनिया में बूथ संख्या 138, 139, सिवानकला पश्चिमी के बूथ नंबर 155 पर ईवीएम मशीन में खराबी आई थी जिसे बाद में ठीक किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago