बलिया- फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने वाली शिक्षिका को बीएसए ने किया बर्खास्त

बलिया। फर्जी तरीके से 2009 में नौकरी पाई शिक्षिका ममता कुमारी को बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बर्खास्त कर दिया। शिक्षिका ममता कुमारी पंदह के प्रावि छोटकी विषहर पर तैनात थीं। ममता की बर्खास्तगी की खबर सुनकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि एसटीएफ लखनऊ की ओर बीएसए को पत्र लिखकर शिक्षिका के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में कूट रचना करने की बात कही गई थी। एसटीएफ के पत्र संज्ञान लेते हुए बीएसए ने उक्त शिक्षिका को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्ट तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके क्रम में अध्यापिका ममता कुमारी द्वारा यह कहा गया कि एसटीएफ द्वारा गलत सत्यापन किया गया है। पुन: सह विवरण पर सत्यापन कराया जाए।

इसके बाद बीएसए कार्यालय द्वारा निर्धारित सुनवाई के समय शिक्षिका ममता कुमारी द्वारा अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियां प्रस्तुत की गई। जांच में स्पष्ट रूप से पाया गया कि ममता कुमारी द्वारा कूट रचित अंक व प्रमाण पत्रों के आधार पर विभाग को धोखा देकर विशिष्ट बीटीसी 2007 में चयनित होकर 27 जून 2009 को सेवा प्राप्त की गई थी।

वहीँ इस मामले पर बीएसए शिव नारायण सिंह ने कहा है कि  एसटीएफ लखनऊ द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में जांचोपरांत आरोपी शिक्षिका का अंक पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago