दिल्ली के डिलाइट सिनेमा में तैनात बलिया के सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या

बलिया/ दिल्ली डेस्क :  मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में डिलाइट सिनेमा के स्वीच रूम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने रविवार को थियेटर के स्विच रूम की छत से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान संजय कुमार (23) बलिया के हल्दीरामपुर का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि दरियागंज के आसफ अली रोड स्थित डिलाइट सिनेमाघर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय भाटिया ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को सिनेमाघर के स्विच रूम की छत से एक व्यक्ति लटकता हुआ मिला। उसकी पहचान सिनेमाघर में बतौर सुरक्षा गार्ड काम करने वाले संजय कुमार के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि शव पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और उसे पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कुमार की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

17 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago