Categories: बलिया

बलियाः ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार व्यक्ति के खाते में वापस कराए गए 1 लाख 39 हजार

बलिया में धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में 1 लाख 39 हजार 900 रुपए वापस कराए गए। जानकारी के मुताबिक थाना रेवती के ग्राम नौकागांव निवासी विजय कुमार वर्मा के बैंक खाते से 6 दिसंबर को 1 लाख 94 हजार 899 रुपए फर्जी तरीके से निकाल लिए गए।

उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की और बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 6 दिसंबर को धोखाधड़ी से 1 लाख 94 हजार से ज्यादा रुपए निकाल लिए गए। जिसके बाद एसपी राजकरन नय्यर व साइबर सेल के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में 1 लाख 39 हजार 900 रुपए वापस करवाए गए।

इस कार्रवाई में साइबर सेल निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र, आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, आरक्षी शिवचंद यादव का मुख्य योगदान करें। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago