Categories: बलिया

बलियाः रसतर-एकईल मार्ग से वृत्तकूट आश्रम तक की सड़क का होगा चौड़ीकरण, 6 करोड़ होंगे खर्च

बलिया को विकसित बनाने की दृष्टि से सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण जैसे कार्य जोरों पर हैं। इसी कड़ी में अब रसतर-एकईल मार्ग से पकड़ी होते हुए वृत्तकूट आश्रम तक करीब 6 किलोमीटर की सड़क को चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण योजना में शामिल किया गया है।

इस सड़क का निर्माण 6.10 करोड़ की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव के स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति की प्रत्याशा में ई-टेंडरिंग का कार्य भी शुरु कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले से ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर धन उपलब्ध होते ही मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कराया जा सकेगा।

इस मार्ग के बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इसमें रतसर, बहादुरपुरकारी, पकड़ी, गढ़मलपुर, गौरा मदनपुरा, उकछी, अभईपुर, कामपुर, मिश्रौली, रतसी, मंझरिया, नवका गांव, खारी, सहुलाई, सरयां सहरोजा, पिपरा, वीरपुरा, बहोरापुरउससा, टंड़वा, एकईल, पूर जैसे गांव शामिल हैं। इन गांवों के लोगों का चौड़ी सड़क से टंड़वा होते नगरा व सिकंदरपुर आना-जाना आसान हो जाएगा।

बलिया लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि रतसर-एकईल मार्ग से वृत्तकूट आश्रम तक चौड़ीकरण को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विभाग की ओर से प्री-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। धन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago