Categories: बलिया

बलिया- ‘वीडियो वालंटियर्स’ की मांग पर 2 महीने में लगेगा बछईपुर अस्पताल में आरओ प्लांट

बलिया। कम्युनिटी मीडिया नेटवर्क ‘वीडियो वालंटियर्स’ के ‘स्वस्थ अभियान’ का असर देखने को मिल रहा है। जहां सोशल एक्टिविस्ट जयराम अनुरागी की मांग पर चिलकहर ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग ने दो महीने में बछईपुर अस्पताल में आरओ प्लांट लगाने का आश्वासन दिया है। अस्पताल को गोद लेने के बाद जयराम अनुरागी ने पत्र देकर ओरओ प्लांट लगाने की मांग की थी। ताकि मरीजों को शुद्ध पानी मिल सके।

दरअसल देश की कम्युनिटी मीडिया नेटवर्क ‘वीडियो वालंटियर्स’ के ‘स्वस्थ अस्पताल’ अभियान के तहत जिला सामुदायिक संवाददाता जयराम अनुरागी ने न्यू पीएचसी बछईपुर को साथियों के साथ गोद लिया और उसकी दयनीय हालत को सुधारने का संकल्प लिया। इण्डियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानको के अनुसार अनुरागी के एक सर्वे में बछईपुर अस्पताल में लगभग 22 कमियां मिलीं। जिसमें से एक प्रमुख समस्या यहां के मरीजों और उनके परिजनों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ना होना है। इस समस्या को दूर करने के लिए अनुरागी ने चिलकहर ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग को एक पत्रक सौंपकर अस्पताल परिसर में आरओ प्लांट लगाने की मांग।

चिलकहर ब्लॉक प्रमुख गर्ग ने पत्रक को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि यह मुद्दा जनहित से जुड़ा है और अधिकांश बीमारियों की जड़ लोगों को शुद्ध जल का न मिलना है, जिसके चलते लोगों को तरह – तरह की बीमारियां हो जाती है। मेरा यह कोशिश होगी कि दो महीने के अन्दर न्यू पीएचसी बछईपुर के परिसर में आर.ओ. प्लांट लग जाये, ताकि वहां पर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago