बलिया की बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, आर के मिशन स्कूल ने किया सम्मानित!

बलिया के आरके मिशन स्कूल में फ्लाइंग ऑफिसर साक्षी त्रिपाठी का सम्मान किया गया। उन्होंने बलिया में अपनी शिक्षा हासिल कर राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ से पढ़ाई की। बाद में उनका चयन एयरफोर्स में हो गया। अब वह एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर सेवाएं दे रही हैं और बलिया का मान बढ़ा रही है।

इसी को लेकर आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह व दुपट्टा भेंट कर साक्षी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले की मेधावी बालिका पर जनपद को गर्व है। इस मौके पर साक्षी ने कहा कि मैंने शुरुआत से ही अधिकारी बनना चाहा और लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने सपने को साकार किया।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त मानसिकता को शिक्षा व जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। अतः प्रत्येक बालिका को शिक्षित होकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाना चाहिए। वर्तमान में साक्षी त्रिपाठी की पोस्टिंग बंगलोर में है। साक्षी त्रिपाठी की मां आर के मिशन स्कूल बलिया में शिक्षिका के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही है।

विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका प्रदान करता है। इसका जीता जागता प्रमाण जनपद की बेटी साक्षी त्रिपाठी है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी शिक्षा प्रदान में बाधक नहीं हो सकती। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago