बलिया में नदियांं उफान पर, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप

बलिया में गंगा व घाघरा किनारे बसे गांवों को अलर्ट रहने को कहा गया है। यहां बाढ़ का पानी तेजी से गांव के करीब पहुंच रहा है। जनपद के रेवती में टीएस बंधा के उत्तर स्थित गांव घाघरा के पानी से घिर गए हैं।

गांव के प्राथमिक विद्यालय के अहाते में पानी घुस गया है, जहां लोग जागकर रात काट रहे हैं। गंगा व घाघरा की हलचल को देखते हुए एनडीआरएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगा व घाघरा नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। तटीय इलाकों तक गंगा का बैक वाटर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।  जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

बलिया में गंगा का जल स्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से बढ़ रहा है। गयाघाट गेज पर जलस्तर 56.94 दर्ज किया गया, सामान्य जलस्तर 55.710 मीटर है। यही हाल रहा तो एनएच-31 तक पानी पहुंच जाएगा। इस तरह से घाघरा खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है।

गंगा नदी में बढ़ाव जारी है, लेकिन रफ्तार कम हुआ है, जबकि घाघरा इन दिनों उफान पर है। नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी के तटवर्ती इलाके के लोग दहशत में है।

वहीं गंगा के जलस्तर में शुक्रवार की सुबह प्रति घंटा एक सेंटीमीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा नदी प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर बढ़ रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago