Categories: बैरिया

बलिया- पंचायत चुनाव को लेकर रेवती थाना प्रभारी ने की बैठक

बलिया डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रेवती  थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक यादुवेंद्र पांडे ने रविवार को बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की आशंका होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित संभावित प्रत्याशियों व गणमान्य लोगों से चुनाव को शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए शपथ भी दिलाया। उन्होंने बैठक में खुले रूप से विभागीय कर्मियों से किसी का पक्ष न बनकर निष्पक्ष रुप से चुनाव कराने का आवाहन किया।

इसके साथ ही आम लोगों से कहा कि निसंकोच होकर किसी समस्या को पुलिस के व्हाट्सएप पर अवगत कराएं या फोन करके सूचना देने का कार्य करें। इसमें किसी की सिफारिश अथवा दलाल की आवश्यकता नहीं है । चुनाव प्रक्रिया के दौरान वोट के लिए कहीं भी सार्वजनिक भोज या दावत पूर्णत वर्जित है। पता चलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवादित लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है, उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago