Categories: बलिया

बलिया- रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी, डिप्रेशन बताई जा रही वजह

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड से आज सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई। जहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिटायर्ड कृपाशंकर गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

दरअसल सीताकुंड निवासी कृपाशंकर गुप्ता अभी तीन साल पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस से रिटायर हुए थे। दो साल पहले इनकी पत्नी का निधन हो गया, तब से कृपाशंकर तनावग्रस्त रहने लगे थे। शुक्रवार को उन्होंने पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब उनकी छोटी बहु खाना खाने के लिए उन्हें आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला तो परिजन खिड़की से देखें कि वह पंखे से लटके है। जिसके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago