Categories: बलिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया जिलाधिकारी ने महिलाओं को किया सम्मानित

बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश में जगह-जगह महिलाओं को सम्मानित किया गया। बलिया में भी महिला दिवस पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने महिलाओं को सम्मान दिया। कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मुमताज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कार्यक्रम विभाग, एनसीसी कैडेट, महिला प्रधान, खेल विभाग, महिला कल्याण विभाग की महिलाओं को अच्छे कार्य करने के लिए जिलाधिकारी ने सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में समाज में बदलाव के लिए कोशिश जैसे एंटरप्रेन्योरर/ उद्यमी, चेंज एजेंट्स और समाज की रूढ़ियों/पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर आगे सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों जैसे टीवी, रेडियो, टॉक शो ,गोष्ठियों ,अखबार आदि के माध्यम से जन-जन से पहचान देना इत्यादि शामिल था।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago