बलिया। जिले में कुछ ही सालों में PNG सप्लाई की जा सकती है। पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की आपूर्ति साल 2024 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी मंडल में आजमगढ़ में इस पर काम चल रहा है। वहां शुरुआत में लगभग 500 घरों में कनेक्शन देने की योजना है। एक साल में अभी तक सिधारी, हर्रा की चुंगी आदि क्षेत्रों में 30 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। मार्च 2022 तक 150 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य है। इसके बाद मऊ व बलिया में भी परियोजना पर काम होना है। बलिया में पहले रसड़ा क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा।
इसके लिए कई होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने रुझान दिखाया है। क्या है पीएनजी – यह कुकिंग गैस है। इसकी आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए की जाती है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी गैस अथॉरिटी आफ इंडिया यानी गेल के पास है। 50 फीसद तक सस्ती घरेलू गैस (एलपीजी) की तुलना में पीएनजी 50 फीसद तक सस्ती होती है। इससे ईंधन की बचत होती है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह काफी अनुकूल है। मीटर रीडिंग के जरिए गैस भुगतान तय किया जाता है। जितनी गैस खर्च करेंगे, उसी के अनुसार बिल आएगा।
टोरेंट के आजमगढ़ मंडल के महाप्रबंधक जीवी राममनोहर का कहना है कि आजमगढ़ में नवंबर तक पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत हो जाएगी। कोरोना संक्रमण के बाद जलजमाव से थोड़ी अड़चनें आई हैं लेकिन कार्य प्रगति पर है। इसके बाद मऊ व बलिया में परियोजना प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि 2024 में बलियावासियों को भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…