Categories: featured

बलिया में थम नहीं बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटों में 49 नए मामले

बलिया डेस्क-बलिया में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं। इस बात की जानकारी बुलेटिन के द्वारा दी गई है । शनिवार की  शाम 5 बजे तक की आई रिपोर्ट में 49 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब यहां मरीजों की संख्या 368 हो गई। बता दें की अब तक कुल 319 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 173 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। कुल एक्टिव केस 188 हैं।

यूपी में कोरोना- यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1403 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 913 पहुंच गई। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में ऐक्टिव मामलों की संख्या 11,490 है जबकि 22,689 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वॉर्ड में 11,496 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार हो रहा है जबकि 4,191 लोगों को क्वारंटीन सेंटर्स में रखा गया है। उनके नमूनों की जांच की जा रही है। प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में कुल 42,354 नमूनों की जांच की गई जो अब तक का सबसे अधिक जांच का रेकॉर्ड है। प्रदेश में अब तक 11,16, 466 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,443 पूल शुक्रवार को लगाए गए, जिनमें से 370 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 10-10 नमूनों के 473 पूल लगाए गए, जिनमें से 95 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

आरटी-पीसीआर जांच की प्रयोगशालाएं- अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘आरटी-पीसीआर’ जांच की सात नई प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। ये प्रयोगशालाएं अलीगढ़, मुरादाबाद, वाराणसी, मीरजापुर, गोंडा, बरेली और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक पौने दो लाख लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago