बलिया- आधार के नाम पर की जा रही वसूली, मामले सामने आया तो होने लगी लीपापोती!

बलिया डेस्क : बीते दिनों सोहांव बीआरसी पर आधार और इसमें संशोधन करने को लेकर हो रही वसूली का मामला सामने आया था जिसके बाद हरकत में आया प्रशासन ने कदम उठाते हुए यहाँ पर संशोधन का काम तो बंद करवा दिया था. लेकिन फिलहाल वसूली कर रहे कर्मचारियों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

वहीँ अब इसमें लीपापोती का काम किया जा रहा है. इसके अलावा बड़ी बात यह है कि सोहांव में तैनात तैनात खंड शिक्षा अधिकारी भी बीते करीब पंद्रह सालो से यही डटे हुए हैं. इसके कार्यकाल में कई तरह की घपलेबाजी और अनियमितताएं सामने आ चुकी है लेकिन बावजूद इसके न तो इन्हें यहाँ से हटाया गया और न ही कोई एक्शन लिया गया.

इलाके के लोगों का कहना है कि बीते करीब पंद्रह सालों में इनका महज़ कुछ ही वक़्त के लिए ट्रांसफर हुआ लेकिन कुछ ही वक़्त में यह फिर से यहीं आ गए. बताया जाता है कि इसने कार्यकाल में कई अनियमितताएं सामने आईं हैं और इन सालो में इन्होने बिहार के बक्सर में करोड़ों रूपये की सम्पति बना ली है.

लोगों का कहना है कि सोहांव बीआरसी पर बच्चों और परिजनों के लिए आवंटित आधार केंद्र पर बाहरी लोगों का आधार बनाने और संशोधन करने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा था. इसके बदले में वसूली की जा रही थी. लोगों ने आगे बताया कि जो पैसे वसूले जाते थे उसके बदले में कोई रसीद वगैरा भी नहीं दी जाती थी.

बताया जाता है कि सोहांव ब्लॉक में करीब 2 सौ से ज़्यादा गैर मान्यता लिए स्कूलों का संचालन अधिकारीयों और कर्मचारियों की मिलिभगत से किया जाता है. और यही उनकी काली कमाई होती है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago