विधानसभा चुनाव के बाद अब MLC चुनाव बारी, बलिया से 22 मार्च को नामांकन भरेंगे रविशंकर सिंह ‘पप्पू’

बलिया। विधानसभा चुनाव के बाद अब जिले में एमएलसी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में बढ़ाई गई तिथि के अनुसार 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि मतदान नौ अप्रैल को होगा। इन सीटों में बलिया की सीट भी शामिल है। जहां विधान परिषद सदस्य का चुनाव होना है। और इस बार सपा से बीजेपी में आए रविशंकर सिंह नामांकन भरने वाले हैं।

उन्होंने 22 मार्च को नामांकन भरने की घोषणा की है। उनके पुत्र उत्कर्ष सिंह ने बताया कि रविशंकर सिंह 11 बजे निकाय विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उत्कर्ष ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए नामांकन में आशीर्वाद देने की मांग की।

पहले चरण में 29 व दूसरे चरण में  6 सीटों के लिए होगा चुनाव- आयोग द्वारा जारी नई विज्ञप्ति के अनुसार अब 29 एमएलसी सीटों के लिए 15 मार्च से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 मार्च नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख होगी। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। अगर जरूरी हुआ और एक सीट पर एक से अधिक नामांकन हुए तो शनिवार नौ अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा। 12 अप्रैल को मतगणना करवाई जाएगी और परिणाम घोषित होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago