Ballia – रसड़ा के रंजन यादव बने युवा कल्याण अधिकारी, परिवार में खुशी की लहर

बलिया । जिले के ग्राम सोनपुरवा तहसील रसड़ा निवासी रंजन कुमार यादव का चयन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर हुआ है। इससे परिवार में खुशी की लहर है। जानकारी मिलने पर रिश्तेदारों और गाँववालों ने रंजन के घर पहुंच कर बधाई दी। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की परीक्षा 16 सिंतबर 2018 को हुई थी।

क्षेत्रीय युवा अधिकारी के पद पर चयन होने से पहले रंजन कुमार यादव का बलिया में ही लेखपाल के पद पर चयन हुआ था। जबकि रंजन का चयन रेलवे में लोको पायलट के पद पर भी हो चुका है। अपनी मेहनत की बदौलत रंजन सफलता की सीढ़ियां चढ़ने गए और अपनी पढ़ाई-लगन के बल आज एक अधिकारी बन गए हैं। रंजन के पिता रामबहादुर यादव जिंदल इंडिया लिमिटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

रंजन कुमार यादव मूल रूप से सोनपुरवा गाँव के रहने वाले हैं, जो रसड़ा तहसील के अंतर्गत आता है। रंजन की स्कूली पढ़ाई जीआईसी इलाहाबाद से हुई, उन्होंने इलाहाबाद से ही बीटेक किया है। बता दें कि बलिया जिले से दो छात्र अधिकारी बने हैं। एक शिवरामपुर गाँव, पोस्ट सवरूबन्द, जिला बलिया के चंद्र प्रकाश पांडेय हैं।

जिनका बिहार लोक सेवा आयोग में रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने 204 वीं रैंक हासिल की है। दूसरे रंजन कुमार यादव हैं, जिनका चयन युवा कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। दोनों छात्रों के परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग बधाई देते हुए बलिया के इन दोनों होनहार छात्र पर नाज़ कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago