जिंदगी का ‘टीका’ लगाने में बलिया आगे, वैक्सीनेशन में टॉप-10 जिलों में 6वें नंबर पर

बलिया। देश में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के साथ ही संभावित तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी की जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बलिया जिला भी टीकाकरण में आगे है। कोविड टीकाकरण में पूर्वांचल के 10 जिलों में बलिया की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य विभाग के कोविन डैशबोर्ड के मुताबिक वाराणसी नंबर एक पर है, जबकि बलिया छठे स्थान पर है।दूसरे स्थान पर आजमगढ़, तीसरे पर जौनपुर, चौथे स्थान पर गाजीपुर और पांचवें पर मीरजापुर, सातवें पर मऊ, आठवें पर भदोही, नौवें पर चंदौली और दसवें स्थान पर सोनभद्र है। बलिया में कुल 83 केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं। बलिया मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 83 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। गांव-गांव रोस्टर के हिसाब से टीका लगाया जाना है, उसके लिए वैक्सीन की डिमांड है। वैक्सीन आते ही टीकाकरण का वृहद अभियान हर गांव में चलेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago