काफी समय से नाराज चल रहे हैं राजभर, बीजेपी के साथ गठबंधन पर जल्द फैसले ले सकते हैं

भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वह राज्य से जुड़े मुद्दों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से विस्तृत चर्चा करेंगे और उसके बाद गठबंधन के बारे में कोई फैसला करेंगे.

राजभर ने शुक्रवार रात एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा कि दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से सवा दो घण्टे की मुलाकात के दौरान सूबे के सभी मसलों पर चर्चा हुई है. शाह से 10 अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी और फिर भाजपा संगठन के साथ कई चरण में वार्ता होगी. उन्होंने कहा कि यदि वह शाह की वार्ता से संतुष्ट नहीं हुए तो गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे.

योगी सरकार में असंतोष को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के सांसद एवं विधायक भी अपनी पीड़ा सामने ला रहे हैं तथा प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ खुलेआम भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं. आपको बता दें कि राजभर पिछले काफी समय से भाजपा गठबंधन से नाराज चल रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago