41 करोड़ खर्च कर होगा बलिया रेलवे स्टेशन का विकास

बलिया को विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी के तहत बलिया के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने बताया कि बलिया का रेलवे स्टेशन का विकास होगा। इस पर 41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बलिया रेलवे स्टेशन का विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा है।

इसमें आकर्षक द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण, आधुनिक सुख-सुविधाओं का विस्तार और स्टेशन के दोनों तरफ अप्रोच रोड का विकास किया जाएगा। प्लेटफार्मों पर यात्री छाज़न तथा प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, प्रसारणों का निर्माण, बूकिंग व पार्सल कार्यालय का निर्माण, 12 मीटर चौड़े फूट ओवरब्रिज का निर्माण, यात्रियों के लिए 4 लिफ्ट व 4 एस्किलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सांसद ने बताया कि योजना की शुरुआत 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उनका वर्चुवल संबोधन भी होगा। सांसद ने लोकसभा बलिया क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक विकास कार्य की शुरुआत में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago