Categories: Uncategorized

बलिया रेलवे स्टेशन को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, रेल यात्रियों को होगी सहूलियत

बलिया और गाजीपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। इस ट्रेन के संचालन से रेल यात्रियों को कही सहूलियत होगी। बता दें कि रेलवे प्रशासन ने त्योहारों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ–छपरा के बीच एक जोड़ी वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस वाया वाराणसी, सुरेमनपुर, बलिया एवं गाजीपुर सिटी चलाने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षित वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन लखनऊ तथा छपरा से 25 अक्टूबर से 08 नवम्बर 2024 तक 13 फेरों के लिये किया जायेगा।

जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी सं-02270 लखनऊ-छपरा वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर तक लखनऊ से 14:15 बजे, प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16:05/16:07 बजे, वाराणसी से 18:20/18:25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19:33/19:35 बजे,बलिया से 20:23/20:25 बजे, सुरेमनपुर से 20:55/20:57 बजे छपरा 21:30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा की बात करें तो 02269 छपरा–लखनऊ वन्दे भारत स्पेशल एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर एवं 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर, 2024 तक छपरा से 23:00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23:35/23:37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00:05/00:07 बजे, गाजीपुर सिटी से 00:59/01:01 बजे,वाराणसी जं 02:30/02:35 बजे सुल्तानपुर से 04:48/04:50 बजे छूटकर 06:30 बजे लखनऊ पहुँचेगी।

रेल्वे ने बताया कि 8 कोच की वन्देभारत रेक होगी। यात्री ट्रेनों के संचालन संबंधी जानकारी के लिए कृपया रेल मदद हेल्पलाइन नं. 139 डायल कर पूछताछ कर सकते हैं, इसके अलावा रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago