Categories: बलिया

बलिया के रेलयात्रियों को मिली खुशखबरी, जनपद को मिली 2 और ट्रेनों की सौगात

बलिया के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे विभाग ने जनपद को दो और ट्रेनों की सौगात दी है। एक ट्रेन बलिया से आनंद विहार जाएगी, जबकि दूसरी गरीब रथ बिहार के सीतामढ़ी से चलकर बलिया होते हुए आनंद विहार को जाएगी। एक ट्रेन सप्ताह में एक दिन तो दूसरी सप्ताह में दो दिन चलेगी। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से जनपदवासियों को दिल्ली जाने में काफी सहुलियत मिलेगी। यह जानकारी वाणिज्य अधिकारी बलिया राजेंद्र प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि 04497 ट्रेन बलिया से शाम 6:40 से चलकर गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, रायबरेली जंक्शन, लखनऊ चारबाग, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार हो जाएगी। वहीं, 04498 आनंद विहार से शाम 7:30 बजे से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, लखनऊ चारबाग, रायबरेली जंक्शन, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार, गाजीपुर सिटी होते हुए बलिया आएगी।

इसी प्रकार 04021 गरीब रथ बिहार के सीतामढ़ी से सुबह 11:25 बजे से चलकर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया होते हुए गाजीपुर, वाराणसी जंक्शन, रायबरेली, लखनऊ चारबाग, आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार को जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी।

इसी प्रकार 040 22 आनंद विहार से दोपहर 1:00 बजे से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, आलमनगर, लखनऊ चारबाग, रायबरेली, वाराणसी जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया होते हुए सुरेमनपुर, छपरा जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए सीतामढ़ी को जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इन दोनों ट्रेनों की बुकिंग आरंभ हो चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago