Categories: बलिया

बलियाः युवा चेतना के द्वारा छठ व्रतियों को बांटी गई पूजा सामग्री

छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने छठ पूजा सामग्री का वितरण किया। हजारों की संख्या में उपस्थित व्रतियों के बीच साड़ी, सूप और नारियल बांटे गए।

इस मौके पर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में सिर्फ पूर्वांचली समाज है, जो डूबते हुए सूरज की पूजा करता है, नहीं तो पूरी दुनिया उगते हुए सूर्य के पीछे भागती है। छठ महापर्व जाति-धर्म से ऊपर है इस पर्व में सभी लोग एक साथ एक स्थान पर खड़े रहते हैं। सूर्य देवता और छठी माई की कृपा से भारत विश्वगुरु बनेगा।

युवा चेतना के लक्ष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि युवा चेतना लगातार समाज में ग़रीब वर्ग के समुचित विकास हेतु प्रयास कर रही है। पीएम मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छठ पर्व पर राष्ट्रीय छुट्टी के घोषणा का आग्रह किया, साथ ही कहा कि छठी माई के आशीर्वाद से नरेंद्र युयमोदी पुनः 2024 में भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस अवसर पर बैजू राय, मोहन सिंह, सैफ नवाज, डॉ. सुनील राय, अभिराम त्रिपाठी, रमेश बिंद, सन्नी तिवारी, विमल यादव, शिवपाल यादव, चमचम तिवारी, अजय ओझा, निखिल पांडेय, रवि बिंद, राहुल यादव, गुड्डु यादव, अभिषेक यादव, किशन राय, राकेश खरवार, सत्येंद्र सिंह अप्पू आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago