Categories: featuredरसड़ा

रसड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर घरना, प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेनों को चालू करने की मांग की

बलिया डेस्क । रसड़ा में पैसेंजर ट्रेनें चालू न किए जाने व रेलवे के निजिकरण के विरोध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन रेल संषर्ष समिति के तत्वाधान में रसड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया।

दरअसल, रसड़ा के लोगों को पैसेंजर ट्रेनें न चालू किए जाने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां के लोग चाहते हैं कि रसड़ा रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनें चालू की जाएं।

अपनी इसी मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री को संबोधित करते हुए स्टेशन मास्टर रसड़ा को एक ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में रसड़ा रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनें जल्द से जल्द चालू किए जाने के साथ ही रेलवे का निजीकरण बंद करने, सागरपाली व रेवती स्टेशन को हाल्ट न बनाकर पूर्व जैसी सुविधाएं बहाल करने, यात्री सुविधाओं तथा रेलवे कर्मियों एवं बेरोजगारों की सुविधा पर ध्यान रखने की मांगे भी रखी गईं। प्रदर्शन के दौरान सत्यप्रकाश सिंह, बैजनाथ सिंह, जेपी वर्मा, सुरेश राम, मुन्ना शर्मा, सर्वदेव भगत, सीताराम आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago