बलिया में भी अब वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। जनपद में ODOP उत्पाद और हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया कर रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किया। यह आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर के प्रांगण में दिनांक 25 सितंबर तक किया जाएगा।
बता दें जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केन्द्र, ने ODOP और हस्तशिल्पी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें जनपद का ODOP उत्पाद- बिन्दी के स्टाल के साथ ही साथ जनपद में निर्मित विभिन्न उत्पादो जैसे अगरबत्ती, आचार-मुरब्बा, मोमबत्ती, खिलौना और आयुर्वेदिक दवाएं, दंतमंजन, च्यवनप्राश आदि के स्टाल आकर्षण के केन्द्र रहे है। मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण भी किया।
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार गुप्ता भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ कर रहे हैं। जहां एस के सिंह उपायुक्त उद्योग द्वारा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही ODOP और हस्तशिल्पी प्रदर्शनी में कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सुनिता श्रीवास्तव, भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया बेल्थरारोड़ और अन्य सम्मानित जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…