बलिया पहुंच प्रियंका गांधी के रोड शो मैं उमड़ा जनसैलाब, कही ये बात !

बलिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बलिया पहुंची। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बांसडीह और फेफना विधानसभा में रोड शो किया और जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।प्रियंका गांधी ने सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका ने रोड शो किया।

इस रोड़ शो के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं प्रियंका के रोड़ शो को जनता का भी समर्थन मिला। प्रियंका को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर दौड़ पड़े। इस भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।प्रियंका गांधी बलिया के बांसडीह पहुंची।

उन्होंने जूनियर हाईस्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वाहन से वह सीधे सप्तऋषि द्वार होते हुए अंबेडकर चौक  पहुंची। अंबडेकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक के लिए रोड शो शुरु किया। वहीं बेलथरा रोड से कांग्रेसी की प्रत्याशी गीता गोयल भी प्रियंका गांधी की गाड़ी पर सवार थी । वहीं गीता गोयल के समर्थक और काँग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में बेलथरा विधानसभा से भी पहुचे थे। प्रियंका का रोड शो जो सप्तऋषि द्वार से कोतवाली होते हुए जूनियर हाईस्कूल के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस चुनाव में पहली बार बलिया की धरती पर प्रियंका गांधी के देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।

उन्होंने कई जगह लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा बुलंद किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।बता दें कि बलिया में छटवे चरण में तीन मार्च को चुनाव हैं। ऐसे में बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा सभी राजनैतिक पार्टियां चुनावी मैदान में है। आज पीएम मोदी ने भी हैबतपुर में जनसभा को संबोधित किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago