Categories: बलिया

बलियाः निर्वाचन प्रकिया को लेकर तैयारी जारी, नामांकन-मतगणना के लिए स्थान निर्धारित

बलिया में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर इंतज़ाम किए जा रहे हैं। चुनाव के लिए नामांकन, नाम वापसी, मतदान पार्टियों का प्रस्थान और सील्ड ईवीएम की वापसी, मतगणना को लेकर स्थानों का विवरण निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 357- बेल्थरारोड़ (अ0जा0) में रिटर्निग ऑफिसर उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड़, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष उप संचालक चकबन्दी बलिया, मतदान पार्टियों का प्रस्थान स्थल, सील्ड ईवीएम की वापसी स्थान तथा मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति बलिया में होगा।

इसके अलावा विभिन्न केंद्रों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की ज़िम्मेदारी का भी विवरण किया गया है। इसमें 358-रसड़ा में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम रसड़ा तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बलिया, मतदान पार्टियों का प्रस्थान स्थल कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बलिया होंगे।

359-सिकन्दरपुर में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सिकन्दरपुर तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट बलिया, मतदान पार्टियों का प्रस्थान कृषि उत्पादन मण्डी बलिया। 360-फेफना में रिटर्निंग ऑफिसर अपर उप जिलाधिकारी बलिया, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष तहसीलदार मॉडल तहसील सदर, मतदान पार्टियों का प्रस्थान कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी बलिया।
361-बलिया नगर में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी सदर मॉडल तहसील, मतदान पार्टियों का प्रस्थान कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया। 362-बासडीह में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम बाँसडीह, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बलिया, मतदान पार्टियों का प्रस्थान कृषि उत्पादन मण्डी समिति बलिया। 363-बैरिया में एसडीएम बैरिया, नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया, मतदान पार्टियों का प्रस्थान कृषि उत्पादन मण्डी समिति बलिया में होंगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago