बलिया में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा नामांकन के साथ शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
पूरे जिले को दो नगर पालिका समेत 12 निकायों को छह सुपर जोन, 16 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा है। इसके साथ ही छह सुपर जोनल, बीस जोनल और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक जोन व सेक्टर में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे और चार जोनल और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट विषम परिस्थितियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
बता दें कि 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, इसके लिए नामांकन स्थल तय हो चुके हैं। यहां निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की तैयारी कर दी गई।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि जिले में दो नगर पालिका बलिया और रसड़ा तथा दस नगर पंचायत बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, नगरा, रतसड़कला और चितबड़ागांव है। इन निकायों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर सुपर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…