Categories: बलिया

बलिया- ताबड़तोड़ तबादलों के बाद नए पुलिसकर्मियों की तैनाती, इन थानों में हुई पोस्टिंग

बलिया में ताबड़तोड़ ट्रांसफर के बाद अब नए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। जहाँ गैर जनपद स्थानान्तरित इंस्पेक्टरों के कार्यमुक्त होने के बाद उनकी जगह पर तैनाती करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एसपी राजकरन नय्यर ने रविवार को दो इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को थाने की कमान सौंपी, जबकि एक थानाध्यक्ष को दूसरे थाने पर पोस्टिंग किया। बांसडीह कोतवाली, सुखपुरा थाना और हल्दी थाना में नए पुलिसकर्मियों को कमान दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने बांसडीह कोतवाली का प्रभार इंस्पेक्टर श्रीधर पांडेय को दिया है, जबकि सुखपुरा एसओ के रुप में निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव की तैनाती की है। लम्बे समय तक यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात रहे सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद द्विवेदी को हल्दी का थानाध्यक्ष बनाया है। अब तक हल्दी में बातौर एसओ तैनात रहे आरएस नागर को भीमपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दे कि पुलिस अधीक्षक लगातार पुलिस व्यवस्था ठीक करने में लगे हुए हैं उन्होंने थानों का औचक निरीक्षण करने के बाद तबादले की कार्रवाई की थी। और अब नए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago