बलियाः पत्तल को लेकर विवाद में पॉलिटेक्निक छात्र की हुई मौत के बाद पीएसी तैनात, 2 गिरफ्तार

बलिया में आई बारात में भोज के दौरान पत्तल लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस बात पर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में पॉलिटेक्निक छात्र विशाल पटेल (20) की मौत हो गई।  विशाल के पिता क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यनारायण की तहरीर पर पुलिस ने पांच पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सुखपुरा के बसंतपुर निवासी शिवशंकर पटेल के पुत्र शिवजी पटेल की बारात शनिवार की शाम मनियर थाना क्षेत्र के बड़कीबारी निवासी हरिकिशुन पटेल के यहां आई थी। भोज के समय पत्तल लगाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई।

दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी गईं। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला  शांत करा दिया। लेकिन भोजन करने आए युवकों ने घर जाकर इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद उनके घर वाले लाठी-डंडे व हाकी लेकर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।

इसमें विशाल पटेल, अमित पटेल, अजय,  नंदलाल, सुरजीत यादव घायल हो गए। सभी को पीएचसी पहुंचाया गया। यहां से विशाल को जिला अस्पताल और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। विशाल सहारनपुरपुर में पॉलीटेक्निक तृतीय सेमेस्टर का छात्र था।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी फोर्स के साथ पहुंचे। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बड़की बारी निवासी अर्जुन यादव, जिऊत यादव, दीपक यादव, शैलेश यादव, अखिलेश यादव पर केस दर्ज कर अर्जुन यादव समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ बांसडीह टीएन दुबे ने बताया कि पांच पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया।  विशाल की मौत के बाद शादी की खुशी गम में बदल गई। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसर गया।

मृतक के पिता सत्यनारायण पटेल क्षेत्र पंचायत सदस्य है। ग्रामीणों की माने तो विशाल एक होनहार छात्र था। वह सहारनपुरपुर में पॉलिटेक्निक तृतीय सेमेस्टर का छात्र था। वह पट्टीदारी में लगने वाली रिश्ते में बहन की शादी में शामिल होने के लिए ही गांव आया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago