बलिया पुलिस की गजब कार्रवाई- नोटों की अदला बदली के आरोपियों को किया गांजा में चालान, पैसे लापता

बैरिया डेस्क : भारतीय स्टेट बैंक के कोटवां शाखा में नोट अदला बदली के आरोप में ग्रामीणों व बैंक कर्मियों द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किये गए बिहार के तीन युवकों को बैरिया पुलिस ने गांजा के साथ चालान किया। तीनों युवकों से बरामद लगभग डेढ़ लाख रुपये कहां गए इसका कहीं अता पता नहीं चला। बता दें कि बिहार के पटना जनपद के जितेन्द्र पांण्डेय, हरेन्द्र तिवारी व रंजन मिश्र सोमवार को ग्राहकों से नोटों का अदला बदली का प्रयास करते समय बैंक ग्राहकों द्वारा पकड़ लिया गया था। उनके पास लगभग डेढ़ लाख रुपये थे, जिसे बैंक कर्मियों को सौंपा गया। शाखा प्रबन्धक विवेक कुमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। वहीं दर्जनों ग्रामीणों के सामने युवकों से बरामद लगभग डेढ़ लाख रुपये शाखा प्रबन्धक द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस तीनों युवकों को पैसे व उनकी मोटरसाइकिल के साथ थाने ले गयी, जहां से दूसरे दिन मंगलवार को उक्त तीनों युवकों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गांजा के साथ चालान कर दिया गया।

रुपये कहां गए इस बाबत एसएचओ संजय त्रिपाठी का कहना है कि जिन युवकों को रुपये के संग पकड़ा गया था, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। यह गांजा वाला मामला दूसरा है जबकि बैंक में लगे सीसीटीवी देखने पर वही तीनो युवक की फुटेज दर्ज है। जिन्हें ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों के संग पकड़ा था और रुपये से भरे झोले के साथ पुलिस को सौपा था।

ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में सीएसपी संचालक ठेकहां निवासी रकी सिंह ने एसएचओ को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि जिन युवकों को पैसे के साथ बैंक से पकड़कर पुलिस को हम लोग सौंपे थे, उनके साथी हमारी हत्या करने व सीएसपी लूटने की धमकी दे रहे है।

ऐसे में बैरिया पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बारे में पूछने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया आर के तिवारी ने बताया कि मैं लखनऊ गया हुआ था मामला मेरे संज्ञान में नही है,मामले की जांच कराऊंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago