बलियाः पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र में पुलिस के जवान अमरजीत सिंह ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। जवान छुट्टी पर अपने घर आये थे, ऐसे में उन्होंने अचानक आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह सोचने वाली बात है।

बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि करनछपरा निवासी वार्ड नंबर से जिला पंचायत प्रत्याशी रहे संदीप सिंह राजा के बड़े भाई 30 वर्षीय अमरजीत सिंह उर्फ सुनील सिंह त्रिपुरा पुलिस में जवान थे। वह अगरतला में तैनात थे।

वे इन दिनों छुट्टी पर गांव आए थे। इसी दौरान उन्होंने सर्विस रिवाल्वर से अपने गले में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अमरजीत को सोनबरसा अस्पताल पहुंचे। जहां घायल की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अमरजीत लंबे समय से लीवर रोग से पीड़ित थे। इलाज चल रहा था लेकिन लाभ नहीं मिला। इसी कारण वह काफी ज्यादा परेशान थे। वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago