अश्लील फिल्म डाउनलोड करने के धंधे की दुकानों पर बलिया पुलिस का छापा

अवैध रूप से चल मोबाइलों में गाना व अश्लील फिल्म डाउनलोड करने के धंधे पर गुरुवार को  बलिया पुलिस ने जमकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर महुआ मोड़ व इंदू मार्केट में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने 15 लैपटाप को कब्जे में ले लिया। इससे इस धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मच गई।

पुलिस को सूचना मिली की शहर के कई क्षेत्रों में इस तरह की दुकानें चल रही है। इसमें अश्लील फिल्मों को भी डाउनलोड किया जाता है। इस पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने एएसपी विक्रांत वीर के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी का निर्देश दिया।

सदर कोतवाली पुलिस संग निकले एएसपी ने महुआ मोड़ समेत इंदू मार्केट में अचानक छापेमारी कर दी। इससे लैपटाप लेकर गाना भरने बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वे पुलिस को देख अपनी दुकान समेटने लगे। इस दौरान 15 लैपटाप को कब्जे में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। इसमें इंदू मार्केट से 10 व रेलवे स्टेशन के महुआ मोड़ से 5 लैपटाप पुलिस ने पकड़ा।

छापेमारी टीम में प्रभारी कोतवाल अंशुमान यदुवंशी, ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज बृजेश शुक्ला, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र ¨सह, जापलिनगंज चौकी इंचार्ज दिलीप ¨सह व एसआई अजय यादव शामिल थे।

सीओ सिटी हीतेंद्र कृष्ण ने कहा कि पकड़े गए लैपटापों की जांच की जा रही है। इसमें कोई आपत्तिजनक गाना व फिल्म मिलेगी तो कानून कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago