बलिया पुलिस ने पेश की मिसाल, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज ने पैसे से भरे बैग को लौटाया

बलिया के सिकंदरपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने मिसाल पेश की है जो की अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है । खबर के मुताबिक 20 अक्टुबर को शनिवार की शाम चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय अपने घर बासगांव (गोरखपुर) से छुट्टी व्यतीत कर पुनः अपने ड्यूटी पर सिकन्दरपुर आ रहें थे।

वह जैसे ही बड़हलगंज पहुंचे कि बीच सड़क पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा एक प्लास्टिक के थैले पर उनकी नजर पड़ी। सत्येंद्र कुमार राय ने अपनी गाड़ी रोक उस थैली को उठाकर खोलकर देखा तो उस थैली में लगभग पच्चासी हजार रुपये नगद और एक पर्स था जिसमें एक एटीएम कार्ड (पिन सहित), आधार कार्ड, वोटर कार्ड व कुछ जरूरी कागजात थे।

थैले को लेकर वह अपने ड्यूटी पर सिकंदरपुर आ गए। पहुंचने के बाद उस थैली के मालिक की तलाश में लग गए। पर्स में मिले कुछ मोबाइल नंबरों के आधार पर चौकी प्रभारी ने सभी को फोन किया और 25 अक्टूबर को आखिर उक्त थैले के मालिक को ढूंढ निकाला और फोन करके गुम हुई इस थैली के बारे में जरूरी पूछताछ कर थैली के मालिक को सिकन्दरपुर आने के लिए कहा।

चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय के द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार थैली के मालिक अखिलेश गुप्ता पुत्र महाजन गुप्ता निवासी गजाईकोल थाना झंगहा जिला गोरखपुर 28 अक्टुबर की दोपहर सिकन्दरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपना सारा सामान सुरक्षित पाकर खुशी से झुम उठे।

उक्त थैली के मालिक अखिलेश गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के दौरान वो अपने गांव गजाईकोल से गोला बाजार गोरखपुर के लिये बाईक से जा रहे थे कि उसी दौरान बड़हलगंज रोड पर उनका रुपयों से भरा थैला कही गिर गया था।

अखिलेश ने चौकी प्रभारी के ईमानदारी को सैल्यूट किया तथा कहा कि हमारे पूरे देश को इसी प्रकार के अधिकारियों की जरूरत है जिनमें ईमानदारी कूट-कूट कर भरी हो। चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा ईमानदारी की पेश की गयी इस मिशाल की खबर जैसे ही पूरे क्षेत्र मे फैली सभी ने उनके इमानदारी की  प्रशंसा की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago