Categories: बलिया

बलिया पुलिस आईजीआरएस की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में पहले नंबर पर

बलिया के पुलिस महकमे ने कमाल कर दिया है। जिला पुलिस आईजीआरएस यानि एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर होने वाली शिकायतों के निराकरण करने में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर है। पुलिस अधिकारियों की सक्रिय सुनवाई और कार्रवाई की वजह से रैंकिंग में सुधार आया है।

बता दें कि प्रदेश के लोगों को घर बैठे ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज कराने की सुविधा दी गयी है। इसके जरिये लोग समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कराते हैं, जिसे सम्बंधित विभाग को जांच के लिये भेजा जाता है। शिकायतों को पहले थानों पर भेजा जाता है। निर्धारित समय पर निस्तारण नहीं होने पर सीओ तथा इसके बाद एसपी-एएसपी के स्तर से इसकी जांच कर निपटारा किया जाता है। ऑनलाइन शिकायतों में जमीन से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक होती है। इनको थाना समाधान दिवस में राजस्व टीम के साथ मिलकर निपटारा किया जाता है।

निर्धारित समय एक माह के अंदर अथवा कम समय में शिकायतों का निपटारा करने के आधार पर शासन हर ज़िले की पुलिस को अंक देता है। सीएम कार्यालय से शिकायतकत्र्ता से फीडबैक लिया तथा तथा उसकी संतुष्टि के बाद ही अंक प्रदान किये जाते हैं। समय पर निस्तारण नहीं होने अथवा शिकायत करने वाले के असंतुष्ट होने पर नम्बर कट जाते हैं।  इसी रैंकिंग में बलिया पुलिस पहले नंबर पर आई है।

अगस्त महीने में कुल 1447 शिकायतें मिली थी, सभी का निस्तारण पुलिस ने कम ही समय में कर दिया। इसके बाद एसपी ने आईजीआरएस सेल में तैनात एसआई शिवचंद यादव, सिपाही रोहित कुमार, शोविंद मौर्य, सतीश यादव, सीमा यादव, गरिमा सिंह, गीतिका मौर्या, वंदना आदि को प्रशस्ति पत्र, गुड इंट्री व नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago