Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर की कार्रवाई, 45,900 रुपये की शराब बरामद

बलिया में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी बीच दुबहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टाटा सुमो कार में विभिन्न जगहों पर छुपा कर रखे 45,900 रुपये कीमत के आफ्टर डार्क ब्लू की 306 शीशी बरामद किए हैं।

इसकी जानकारी देते हुए सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि टाटा सुमो कार में स्टेपनी के टायर को काट कर उसमें भारी मात्रा में शराब रखी गई थी। इसके साथ ही सीट के नीचे और बोनट में अलग से डिब्बे जैसा स्थान बनाकर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। वाहन के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाया। विभिन्न जगहों से 55 लीटर 180 एमएल की 306 आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की बरामद हुई।

टाटा सुमो पर राहुल कुमार पुत्र सुरेश पोद्दार मौजूद था। पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अवैध शराब बरामद करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक काली शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, तरुण मिश्रा, शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रेमचंद यादव, आलोक सिंह, लाल बहादुर यादव, सचिन कुमार व सर्वजीत कुमार शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago