डकैती की योजना बना रहे 8 शातिर अभियुक्तों को बलिया पुलिस ने दबोचा, अवैध असलहे भी बरामद

बलिया। जिले की नगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात डकैती की योजना बना रहे 8 अभियुक्तों को नहर पुलिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर किया है। बलिया पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उनके पास से भरी मात्रा में अबैध असलहे पिस्टल, तमंचा,जिंदा कारतूस, बाइक आदि बरामद किए गए हैं।

वहीं इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम सभी मिलकर भिन्न भिन्न स्थानों रेकी कर डकैती की घटना को अंजाम देते हैं । उनके पास से बरामद सभी असलहे अवैध हैं । घटना के बाद मिले धन को आपस में बाट कर मौज मस्ती करते हुए अपना खर्च चलाते हैं तथा घटना के बाद तितर बितर हो जाते हैं । आज भी वे लोग डकैती की योजना बना रहे थे कि पकड़े गये हैं । इन सभी को 03 अदद मोटर साइकिलों व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्त
1. राज प्रकाश सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र स्व0 ओम प्रकाश सिंह निवासी उसुरी सारधा थाना रामपुर बैलौली जनपद मऊ
2. अभिमन्यु चौरसिया उर्फ मन्नू चौरसिया पुत्र हरिश्चन्द्र चौरसिया निवासी ग्राम मल्लाह टोली (भीटी) थाना कोतवाली जनपद मऊ
3. गौरव यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी सिवरी प्रेमरजा थाना भीमपुरा जनपद बलिया
4. रणजीत यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी बदनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ
5. विवेक यादव उर्फ शनि यादव पुत्र हरिश्चन्द्र ग्राम भदसा मानोपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ हाल पता चचाईपार थाना मधुबन जनपद मऊ  6. हर्षवर्धन उर्फ डिल्लू सिंह पुत्र शिव प्रसा सिंह निवासी हिन्डोला थाना मोहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ
7. सुबोध सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी हृदया पट्टी थाना मधुबन जनपद मऊ
8. अवनीश मौर्य उर्फ मोनू पुत्र विरेन्द्र निवासी काजीपुर जहानागंज जनपद आजमगढ़
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago