अंडरपास में भरा पानी और उसमे फंसी बलिया पुलिस की गाड़ी, वीडियो वायरल !

बलिया डेस्क : हाल फिलहाल में हुई बारिश की वजह से पूरे जिले में जल भराव की समस्या देखने को मिली. हैरत की बात यह रही कि बलिया के डीएम श्रीहरि प्रताप शाही भी बीते कल इस तरह से फंस गए कि उन्हें नाव को सर पर उठाकर निकलना पड़ा. इसकी फोटो कल से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

बहरहाल, अभी इसकी चर्चा ही हो रही थी कि इस बीच अब सपा नेत्री रामा यादव ने सोशल मीडिया पर फेफ़ना विधान सभा के धर्मापुर बंधे पर रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरपास का वीडियो अपने अकाउंट से शेयर की है. इसमें देखा जा सकता है कि अंडरपास में भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश का पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है. वहीँ बड़ी बात यह है कि अंडरपास में भरे पानी में पुलिस की गाड़ी फंसी पड़ी है. वहीँ वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस गाड़ी को एक टैक्टर से खिंच कर निकाला जा रहा है. आस पास इलाके के लोग भी मौजूद हैं.

बहरहाल, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक तो कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार और प्रशासन पहले से सवालों को घेरे में हैं, ऐसे में इस तरह के वीडियो को देखने के बाद भी लोग सरकार की खूब फजीहत कर रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago