बलिया- उभांव पुलिस ने तमंचा और अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड डेस्क : बलिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गौरी पुल भिंडकुंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध हाल में एक युवक को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि भिंडकुंड ग्राम के पास युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सिंह पुत्र मधुबन सिंह निवासी रतनपुरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ के रूप में की गई।

पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर दिया। उसके अपराधिक इतिहास की पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हल्दीरामपुर के धरहरा निवासी छट्टू साहनी को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने के बाद आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago