बलिया-चोरी की मोटर साइकिल के साथ 5 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

बलिया
पुलिस अधीधक बलिया द्वारा वाहन चोरी के रोकथाम के लिण्हे चलाये जा रहे अभियान के तहत बलिया की कोतवाली पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटर साइकिल बरामद करने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता ।

पुलिस की माने तो उप निरीक्षक बृजेश शुक्ला चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज को सूचना मिली कि 05 व्यक्ति दो मोटर साइकिल पर सवार होकर बलिया शहर की तरफ आ रहे है।

जो मोटर साइकिल चोर है व जिस वाहन से आ रहे है वह भी चोरी की है मुखविर की बातों पर विश्वास करके उ0नि0 वृजेश शुक्ला व उ0नि0 संजय कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा वैशाली तिराहा पर आकर माल्दहपुर की तरफ से आने वाली मोटर साइकिल की चेकिंग करने लगे कुछ ही देर बाद दो मोटर साइकिल सामने की तरफ से आते हुए दिखाई दी। जिनको रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस देख अभियुक्तगण भागने लगे। किसी तरह पीछा करके प्रवीण कुमार राजभर उर्फ गोलु पुत्र शिवानन्द राजभर निवासी हरिकोट लाला का छपरा थाना सुखपुरा बलिया, जितेन्द्र कुमार उर्फ सोनु पुत्र दयाशंकर राय निवासी हरिकोट लाला का छपरा थाना सुखपुरा बलिया,संतोष चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी ग्राम परशुरामपुर थाना भीमपुरा बलिया, संतोष सिंह उर्फ रामदास पुत्र रविकान्त सिंह ग्राम जजौली थाना भीमपुरा बलिया व निर्मल सिंह उर्फ चित्तू पुत्र स्व. शमशेर बहादुर सिंह ग्राम भीमपुरा न०1 थाना भीमपुरा बलिया को गिरफ्तार किया गया।

मोटर साइकिलों का कागजात मांगा गया तो अनाकानी करने लगे। मौके से हिरो ग्लैमर मोटर साइकिल बिना नं० प्लेट को पुलिस हिरासत में लिया, पांचो व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया गया कि और मोटर साईकिले निर्मल सिंह उर्फ चित्तू के घर छिपा कर रखी गयी है जहा से 3-पैशन प्लस रंग नीला काला बिना नं० प्लेट 4- आई स्मार्ट रंग नीला काला व सफेद बिना नं० प्लेट 5- मोटर साइकिल रंग लाल काला प्लसर UP 60- 6372 बरामद हुई ।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वाहनों को चोरी करके फर्जी कागजात तैयार करके फर्जी नं० प्लेट लगाकर हमलोग 15 से 20 हजार में बेच देते है उपरोक्त के सन्दर्भ में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 296/18 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 का अभियोग पंजीकृत कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago