आज कल युवाओं में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज है। जल्दी फेमस होने की दौड़ में युवा कुछ भी करने को तैयार हैं। बलिया में भी कुछ युवक अर्द्धनग्न अवस्था में सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे। इसकी खबर लगते ही पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक को जब्त कर लिया है।
उभांव थाने के एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि सोमवार को चौकियां मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक सीयर ब्लाक गेट के पास अर्द्धनग्न अवस्था में रील बना रहे हैं और अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं। इस हरकत से आम जनता और महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उनमें राजेश कुमार (पलिया), अभिषेक कुमार (सद्दोपुर) और मनीष गुप्ता (मालीपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने रील बनाने के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक का चालान भी किया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…