बलिया की नरहीं थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 345 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है।
बताया जा रहा है कि नरहीं पुलिस टीम के उप निरीक्षण कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भरौली अंग्रेजी ठेके से विकास नाम का शख्स अपने साथ के साथ बाइक से शराब ले जाकर नदी के किनारे इक्ट्ठे कर रहा है।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धरदबोचा। आरोपी शराब को नाव के जरिए बिहार ले जाने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और भरौली मन्दिर घाट के पास से विकास प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…