बलिया के नरही पुलिस ने 11 ऊंटों के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऊंट तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद ये कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का नाम शान मोहम्मद, दिलशाद और सुनील कुरैशी है, जो अलग-अलद जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई कर नसीरपुर मठ के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम में लदे 11 ऊंटों के साथ इन तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इसके अलावा, नरही पुलिस ने पशु तस्करी के वांछित आरोपी हनुमान साहनी को भी गिरफ्तार किया। इस तरह की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। पशुओं की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने में मददगार साबित हो रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…